
MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
मुज़फ्फरनगर
नोएडा/मुज़फ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद छात्र को नोटिस जारी किए जाने के मामले में ग्रेटर नोएडा के ACP/कार्यपालक मजिस्ट्रेट-III डॉ. रवि शंकर मिश्रा को उत्तर प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। मामले में DGP राजीव कृष्ण ने जांच के आदेश भी दिए हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े GBU छात्र अक्षत त्रिपाठी को 4 सितंबर को पांच लाख रुपये के मुचलके का नोटिस जारी किया गया था, जबकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही संबंधित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक के निर्देश दे चुका था। नोटिस बाद में वापस ले लिया गया।
खास बात: डॉ. रवि शंकर मिश्रा इससे पहले मुज़फ्फरनगर में CO सदर के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़े इस मामले में उनके निलंबन की कार्रवाई चर्चा में है।
