फतेहाबाद: सेक्शन-8 कंपनी के निदेशक होतम सिंह ने दिया इस्तीफा
भारतीय भाईचारा महासंघ फाउंडेशन में नई जिम्मेदारियां, राजकुमार गोथेले बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
फतेहाबाद। सालू बाई चौराहा, बाह रोड स्थित सेक्शन-8 कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक होतम सिंह ने अपने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे से संबंधित पत्र में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों एवं व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए 29 अप्रैल 2026 को 1:32 बजे से प्रभावी पद छोड़ने की बात कही है।
पत्र में होतम सिंह ने कंपनी से उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए MCA रिकॉर्ड में निदेशक की सूची से उनका नाम हटाने की आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी से संबंधित रिकॉर्ड, दस्तावेज एवं वित्तीय जानकारी कंपनी के पास सुरक्षित होने की बात भी कही है।
इस्तीफा पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके नाम पर किसी अन्य निदेशक द्वारा किसी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा छलावा किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। साथ ही इस्तीफे से जुड़ी सभी औपचारिकताएं कंपनी अधिनियम-2013 के अनुसार पूरी करने का अनुरोध किया गया है।
भारतीय भाईचारा महासंघ फाउंडेशन में नई जिम्मेदारियां
वहीं भारतीय भाईचारा महासंघ फाउंडेशन में नई राष्ट्रीय जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। राजकुमार गोथेले जी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामभान सिंह जी को राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रमोद कुमार निषाद जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा भाईचारे, सामाजिक एकता और सम

