एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का के प्रथम बार रामपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर उनका भव्य अभिनंदन किया।

संत रविदास गेस्ट हाउस से भाजपा जिला कार्यालय तक मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जोरदार नारों के साथ दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रही थी।

भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर आयोजित बैठकों में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

सबसे पहले शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षक विधायक और प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के साथ जिला संयोजक एवं विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक आयोजित हुई, जिसमें चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके उपरांत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में चल रहे विभिन्न अभियानों के संयोजकों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अभियानों को प्रभावी एवं व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय, जनता से निरंतर संवाद तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इसके बाद जिला पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती ही चुनाव में विजय का आधार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के मंत्र दिए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास एवं सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री के सरल, सहज एवं आत्मीय व्यवहार ने कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। इससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने की। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का का रामपुर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से रामपुर संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि रामपुर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनाव में संगठन की विजय के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।

कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी मजबूती के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री के प्रथम रामपुर आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति नई प्रतिबद्धता देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख नगर विधायक आकाश सक्सेना राजबाला पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार बीना भारद्वाज सूर्य प्रकाश पाल सुनीता सैनी काशीराम दिवाकर युसूफ अली पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता सुभाष भटनागर सुरेश गंगवार मोहनलाल सैनी हंसराज पप्पू चित्रक मित्तल अर्चना गंगवार मोहित सैनी मोहन कुमार लोधी कुलवंत औलख जगपाल सिंह यादव रविंद्र सिंह रवि अर्जुन रस्तोगी जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना प्रदीप गुप्ता विवेक रुहेला कुंवर बहादुर राजपूत सुनील मौर्य करतार सिंह लोधी पारुल अग्रवाल दीपक गुप्ता श्वेता शर्मा श्रेया मदन पवन शर्मा देवेंद्र चौधरी संजय यादव कृष्ण अवतार लोधी विक्रम सिंह अनुभव शर्मा आशीष गुप्ता धर्मवीर यादव अनु सक्सेना वेद प्रकाश सागर कमल लोधी राजू सुमन भव्य उप्पल आंगन सिंह लोधी योगेश झाम वेद प्रकाश सागर राजीव मांगलिक कांता प्रसाद लोधी आदि बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *