एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

मिलक/शाहबाद। आज ग्राम छितोनी, रुस्तमनगर, ढकिया और मधुकर में सपा नेता एवं एड. रामबहादुर ने लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और विभिन्न स्थानों पर PDA बैठकें आयोजित कीं।
बैठकों में PDA की विचारधारा, हक, सम्मान, बराबरी और न्याय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एड. रामबहादुर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर गांव-गांव संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच लगातार संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है।
लगातार गांवों में भ्रमण और PDA बैठकों के माध्यम से एड. रामबहादुर विधानसभा 38 मिलक से अपनी मजबूत एवं दमदार दावेदारी को लगातार जनता के बीच रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने PDA को मजबूत करने तथा 2027 में समाजवादी विचारधारा को मजबूती देने का संकल्प लिया।
एड. रामबहादुर ने कहा कि PDA की ताकत गांवों से निकलकर बूथ तक पहुंचेगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
