ब्रेकिंग न्यूज़
जनपद मथुरा के बरसाना से राधा रानी के दर्शन कर गोवर्धन आ रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा पलटा, 3 घायल
एम डी न्यूज
रिपोर्टर बनवारी सैनी
रविवार 13/09/26 को दोपहर करीब 1 बजे बरसाना- गोवर्धन रोड पर श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। बताया गया कि सभी श्रद्धालु दिल्ली से राधा रानी के दर्शन कर गोवर्धन की ओर जा रहे थे।
घायल श्रद्धालु शिवम के अनुसार, ई-रिक्शा चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप है। चालक को कई बार वाहन धीमे चलाने के लिए कहा गया, लेकिन आरोप है कि तेज गति के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में तीन सवारियां ई-रिक्शा के नीचे दब गईं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

