डीएम अतुल वत्स ने गणेश जी को लगाया लड्डू का भोग, की आरती और श्री दाऊजी-रेवती मईया से लिया आशीर्वाद

हाथरस, 14 सितंबर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ब्रज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गणेश जी को लड्डू का भोग लगाकर आरती की। इसके बाद ध्वजा पूजन एवं मंदिर की परिक्रमा कर मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज मेले की परंपरा का शुभारंभ हुआ।जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी महाराज एवं रेवती मईया की पूजा-अर्चना कर माथा टेका और मेले के सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। उन्होंने मेला प्रांगण स्थित श्री वेद भगवान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की तथा जनपदवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान मंदिर परिसर शंखनाद और घंटों की गूंज से भक्तिमय रहा। स्काउट-गाइड की छात्राओं ने बैंड की मधुर धुनों के साथ जिलाधिकारी का स्वागत किया। बाद में रिसीवर कैंप में स्कूली छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया।मेले का विधिवत शुभारंभ 17 सितंबर 2026 को देवछठ के अवसर पर किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, श्रद्धालु, पत्रकार, छायाकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट राजा पाठक

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *