एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह एवंम रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिरोही के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10.09.2026 को प्राईमरी स्कूल के पास महमूदपुर मंगूर के जंगल में अभियुक्तों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को आज दिनांक 14,09,2026, को थाना रामराज पुलिस व एसओजी की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई लूट करने वाले अभियुक्त रामराज की तरफ आ रहे है। थाना रामराज पुलिस टीम व एसओजी की टीम अहमदवाला तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग करने लगे। कुछ समय पश्चात , 01, संदिग्ध मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रुकने का ईशारा किया वह नहीं रूके मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल हो गया बदमाश को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। तथा 02 अभियुक्तों को कांबिंग के दौरान कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से,02, तमंचे,03, जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 लॉकेट , 01,मोटर साईकिल व 01 चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम शहिद पुत्र शौकीन अहमद निवासी मौहल्ला कुन्दन कालोनी गोहर अली खां थाना कोतवाली अफजलगढ, राशिद पुत्र मौहम्मद तारिक निवासी कस्बा व थाना अफजलगढ मौहम्मद फिरोज पुत्र महमूद निवासी कस्बा व थाना अफजलगढ जिला बिजनौर बताया।थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

25 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *