ब्रेकिंग न्यूज़

खतौली में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुज़फ्फरनगर

मुजफ्फरनगर

खतौली में मेरठ-मुज़फ्फरनगर मार्ग स्थित NH-58 अंडरपास के ऊपर देर रात करीब 9:45 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ की ओर से मुज़फ्फरनगर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला में पीछे से आ रही i10 कार जा घुसी।

कार में दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए CHC खतौली भेजा गया।

मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह (Jaspreet Singh) के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम महेंद्र सिंह है और वे गीता कॉलोनी, पूर्वी दिल्ली के निवासी बताए गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश कुमार तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉला को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी फुगाना सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। यातायात सुचारु रूप से चल रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

पुलिस द्वारा घटना की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed