MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर : थरियांव थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित करीब 5 बीघा जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ फायरिंग की घटना सामने आई। घटना हसवा पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है।

विवाद के दौरान भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद भीड़ में कुछ लोगों ने रिंकू लोहारी को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए किसी तरह जिला पंचायत सदस्य को भीड़ से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित थाने ले गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और विवाद की वजह तथा फायरिंग की घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *