विजय मौर्या व सोना मौर्या के संयोजन में 76 किलो लड्डू बांटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

वाराणसी। प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सोनिया वार्ड-77 में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन पर्व मनाया। कार्यक्रम संयोजक विजय मौर्या एवं सोना मौर्या के नेतृत्व में 76 किलो लड्डू का वितरण कर लोगों का मुंह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में राजेश कुशवाहा, अभिषेक गोपाल वर्मा, सौरभ सिंह मुन्ना, सुधीर जायसवाल, अशोक बिंद, कुशाग्र श्रीवास्तव, पन्नू लाल बिंद, विशाल सोनकर, विजय विश्वकर्मा, राहुल जायसवाल, राजेश शर्मा, कन्हैया सेठ, शैलेश सेठ, नीतिश सिंह, कृष्णा गौड, वंदना चौरसिया, पूनम गुप्ता, सान्या यादव, सुलोचना गुप्ता, रंजना देवी, रेनू सिंह एवं लक्ष्मी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *