प्रयागराज। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रयागराज के पीवीआर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर मुख्य अतिथि श्री स्वतंत्र देव सिंह जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी ने मिलकर केक काटा और उपस्थित सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

केक कटिंग कार्यक्रम के बाद उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का आनंद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के जन्मोत्सव को सामूहिक रूप से मनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर फूलपुर विधायक श्री दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी श्री सुरेंद्र चौधरी, नामित पार्षद श्री अरुण कुमार मिश्रा ‘पिंटू नेता’ सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव की एक-दूसरे को बधाई दी और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पीवीआर में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति रही।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed