
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने अपने जन्मदिन पर कान्हा गौशाला में की गौ सेवा, गायों को खिलाया हरा चारा व गुड़
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं,दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद दातागंज स्थित कान्हा गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विधायक राजीव कुमार सिंह ने गौशाला पहुंचकर गायों को अपने हाथों से हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौसेवा की।

इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। गोवंश का संरक्षण और संवर्धन समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।कार्यक्रम के दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप, नगर पालिका चेयरमैन पति अनूप गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
