
प्रयागराज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर के लिए निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का हंडिया से होते हुए सहसों पहुंचने पर फूलपुर क्षेत्र में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के सहसों पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। ढोल-ताशों की गूंज के बीच यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर फूलपुर विधायक श्री दीपक पटेल एवं नामित पार्षद श्री अरुण कुमार मिश्रा ‘पिंटू नेता’ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प यात्रा के उद्देश्य की सराहना करते हुए यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा में शामिल सभी सदस्यों के लिए शुक्ला ढाबा पर भोजन की व्यवस्था की गई। सभी यात्रियों ने सामूहिक रूप से भोजन किया। भोजन के उपरांत पुनः सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा उन्हें शुभकामनाओं के साथ आगे फाफामऊ के लिए रवाना किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर श्री गुलाब तिवारी, मनोज निषाद, अनिरुद्ध पटेल, विजयलक्ष्मी चंदेल, नवीन पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ निकली यह यात्रा समाज में सेवा भाव एवं जनसहभागिता का संदेश देने का कार्य कर रही है।
