
श्रावस्ती ( देवीपाटन मंडल ) – जनपद श्रावस्ती के ब्लाक इकौना के ग्राम भगवानपुर बनकट मे प्रधान कमलेश सिंह द्वारा आयोजित पीडीए चौपाल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने कहा कि पिछले दस वर्षों में श्रावस्ती जनपद को विकास की राह पर आगे ले जाने के बजाय अंधेरे की तरफ धकेलने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि पीडीए वर्ग के हक़, अधिकार और हिस्सेदारी की अनदेखी की जा रही है। आज श्रावस्ती की जनता महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान है। बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतों को लेकर लोगों को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर श्रावस्ती को पिछड़ेपन से निकालकर विकास की मुख्यधारा में लाने और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का संकल्प है।

