गोण्डा। ग्राम शिवानगर राजापुर परसौरा में बिना परमिट सागौन के हरे पेड़ काटने के मामले में मोतीगंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर जांच की गई तो घटना सत्य पाई गई। उ0नि0 राकेश गुप्ता की तहरीर पर मु0अ0सं0 207/2026 धारा 4/10 वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1967 के तहत राजकरन वर्मा निवासी शिवानगर राजापुर परसौरा व रमन दूबे निवासी इन्द्रानगर थाना धानेपुर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचना उ0नि0 रामकेश चौधरी कर रहे हैं।


1 view
