गोण्डा। मनकापुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी के मोतीगंज बाजार में सोमवार से चल रहे सार्वजनिक गणेश पूजा का समापन शनिवार को हुआ। मोतीगंज निवासी अध्यक्ष पद पर कार्यरत शुभम गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश पूजा का कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया। काफी संख्या में भक्तगण पहुंचकर भजन-कीर्तन का आनंद लेते और प्रसाद वितरण किया जाता। गणेश पूजा कार्यक्रम का प्रारंभ सोमवार 14 सितंबर से चल रहा था जिसका समापन 19 सितंबर शनिवार को हुआ। उन्होंने बताया कि शनिवार को गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन अयोध्या के लिए ले जाया गया। जगह-जगह भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। गणेश पूजा में अध्यक्ष शुभम गुप्ता, राजेश कौशल, कार्यकर्ता में अलर्क सिंह, मनीष मिश्रा, संदीप गुप्ता, गुड्डू नाग, अमित मोदनवाल, राजन मोदनवाल, प्रभु, रामकुमार मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *