ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी हैं जनप्रतिनिधि, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

20 सितंबर 2026

सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज, दातागंज बदायूं 117-दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों एवं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और विकास के सबसे मजबूत आधार स्तंभ हैं।

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता और गति के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से दातागंज ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’, समरेर ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना एवं उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।मंच का सफल संचालन समरेर मंडल के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर ने किया। बैठक में दातागंज विधानसभा क्षेत्र के समस्त सम्मानित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed