Md न्यूज़ से जितेंद्र कुमार गौतम
बरेली। शहर में आयोजित होने वाले विख्यात वाल्मीकि सद्भावना मेले को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन दिवसीय मेले का आयोजन आगामी 25, 26 और 27 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मेला समिति की एक आवश्यक बैठक सर्किट हाउस, बरेली में संपन्न हुई। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मेले को पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों की रूपरेखा, श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधाओं तथा मेले को भव्य स्वरूप देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए।
मेला समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वाल्मीकि सद्भावना मेला सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि तीनों दिन मेले में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और आयोजन को यादगार बनाया जाए।
बैठक में मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल और मेला प्रभारी सुनील दत्त के साथ अरविंद वाल्मीकि, मनोज भारती, सुरेंद्र चौधरी, विकास डिस्को, आशीष कुमार वाल्मीकि, दिनेश सत्संगी, राजकुमार आनंद, विकास महर्ष, धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवेश नागवंशी गुड्ड, सुमित कठेरिया, गोविंद बाबू वाल्मीकि, राजकुमार समदर्शी, अतुल वाल्मीकि, संजीब वाल्मीकि, रोहित राकेश और बंटी सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समिति ने आगामी दिनों में तैयारियों को और गति देने तथा सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर भी सहमति जताई। मेले को लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह नजर आया।
