मथुरा। केनरा बैंक आरसेटी मथुरा के अंतर्गत आज कंप्यूटर प्रशिक्षण बैच का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय सुमन शुक्ला एवं खजानी वूमेन्स की निदेशक शिप्रा राठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। आरसेटी की ओर से बताया गया कि आगामी 28 सितंबर से मोबाइल रिपेयरिंग एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी शुरू किए जाएंगे।

कार्यक्रम में डायरेक्टर विनोद शर्मा, फैकल्टी हर्षित, असिस्टेंट दीनदयाल तरकर, सीपी सिंह, गेस्ट फैकल्टी प्रशांत सक्सेना सहित राधावल्लभ,कैलाश यदुवंशी युवराज, कुलदीप, दुर्गेश, रूपेश, कोमल एवं रवि बघेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आरसेटी द्वारा संचालित इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न कौशलों में दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed