रिपोर्टर= रवि कुमार भट्ट वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ)
MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ) U.P
लखनऊ .फैजुल्लागंज स्थित महावीर लॉन में लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘फ्लड रिलीफ एक्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई एवं उनके जीवन में आशा और खुशियों का प्रकाश फैलाते हुए दिवाली का पहला दीप प्रज्वलित किया गया।

इस सेवा अभियान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने तथा कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहने का प्रयास किया गया। जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके त्योहार को खुशियों से रोशन करना ही इस पहल का उद्देश्य रहा।

कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की गई। दिवाली से पहले मिली इस सहायता से प्रभावित परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। आयोजकों ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा मानव सेवा और समाज के वंचित वर्गों की सहायता के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, लायन डी.एस. टोनी, लायन नवीन झींगरन, लायन मनोज रुहेला, लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, प्रमोद चतुर्वेदी, सुनील सिंह, रामशरण सिंह, सतीश वर्मा, सुधीर सिंह, दिनेश पाल, श्री किशोर प्रजापति, शीलू जायसवाल एवं सुश्री श्रेया निगम सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
