MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
थाना बृजमनगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
बहुआयामी समाचार

महराजगंज। आनंदनगर की तरफ जा रहे बाइक सवार और साइकिल सवार के बीच बनकटा गांव के पास सड़क दुर्घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तारामंडल निवासी योगेंद्र
तिवारी जी और बनकटा गांव निवासी हदीश खान जी की बाइक और साइकिल के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचाया गया, जहां उन्हें समय पर उपचार दिलाने की व्यवस्था की गई।

ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सका। सड़क दुर्घटना के बाद एक बार फिर सड़क पर सावधानी और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत सामने आई है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *