अनिल यादव एम डी न्यूज

अयोध्या ग्राम एवं पोस्ट सरैठा स्थित श्री सिद्धपीठ अवधपुरी बालाजी सरकार धाम दिव्य दरबार एवं छोटी हनुमानगढ़ी बालाजी मंदिर में पहली बार भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत बजरंग दास जी के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ 1100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की अलौकिक रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मृत्युंजय सिंह विसेन उपस्थित रहे। इसके साथ ही हिंदू राष्ट्र शक्ति के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. कुंवर भवानी प्रताप सिंह, बजरंग दल के जिला सह संयोजक राज प्रताप सिंह (राजा), अनुज कुमार सिंह, हर्षित पांडेय, रितिक पांडेय एवं रुदौली तृतीय के जिला पंचायत सदस्य बाबा रामभजन दास जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने बालाजी सरकार के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 1100 दीपों के सामूहिक प्रज्वलन ने कार्यक्रम को विशेष एवं यादगार बना दिया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *