MD NEWS बहुआयामी समाचार लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

लखनऊ। शहीद पथ के बगल मेदांता हॉस्पिटल के पुल के निकट हरिहरपुर जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण तो हो गया, लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसी लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की लेफ्ट साइड में नाली नहीं बनने से बारिश का पानी 20 दिन बाद भी सड़क पर भरा हुआ है। स्थिति और भी बदतर तब हो जाती है जब डिप्टी गंज क्षेत्र की सारी नालियों का पानी बहकर इसी सड़क पर आकर जमा हो जाता है।

जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर निगम जोन-8 और PWD विभाग को अवगत कराया, लेकिन अभी तक नाली निर्माण शुरू नहीं हुआ है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द स्थायी नाला बनाकर डिप्टी गंज और हरिहरपुर मार्ग के पानी की निकासी की जाए।

प्रशासन को इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है ताकि जनता को इस जलभराव से निजात मिल सके।

शहीद पथ – मेदांता पुल के पास हरिहरपुर रोड पर 20 दिन से जलभराव! नाली नहीं बनी, डिप्टी गंज की नालियों का पानी भी यहीं भर रहा है। राहगीर बेहाल,

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed