आवासीय रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपरांत चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान को लेकर श्रद्धेय बाबू शिवराम सिंह सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी का मेन गेट पर माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभागार में अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय परिसर में स्वच्छता प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के साथ विद्यालय परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed