आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नंबर 13 से मोहम्मद आदिल को आगामी चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी घोषित किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव द्वारा मोहम्मद आदिल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छोड़कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।

इस मौके पर युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि पार्टी का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के बुनियादी मसाइल को मजबूती से उठाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वार्ड से लेकर गांव और बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक राजा संगठन मंत्री अहद यार खान जिला महासचिव रफीक अहमद युवा जिला महासचिव मोहम्मद सोहेल युवा जिला सचिव बासी चौधरी मोहम्मद रऊफ कोषाध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी मोहम्मद अजीम खान मोहम्मद जुनैद खान आदि मौजूद रहे

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *