महराजगंज। ग्राम पंचायत बागापार के लक्ष्मीपुर टोले में बदहाल सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों की आवाज़ अब जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची है।

लगभग 30 वर्ष पहले कराया गया खड़ंजा आज पूरी तरह जर्जर होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बारिश और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

सबसे गंभीर चिंता जलजमाव से पैदा होने वाली गंदगी, मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के खतरे को लेकर है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के साथ नाली निर्माण होने से ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
इसी जनसमस्या को लेकर जिलाधिकारी महोदय, महराजगंज को पत्रक सौंपकर लक्ष्मीपुर टोले में सड़क एवं नाली निर्माण की मांग की गई है।

सवाल सिर्फ सड़क का नहीं है… सवाल है वर्षों से इंतजार कर रहे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा कब मिलेगी?
अब देखना यह है कि ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है।

जनता की आवाज़ उठती रहेगी… जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed