MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर : डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं जागरूकता के लिए बुधवार को बड़नपुर से डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान शुरू किया गया। अभियान का संयोजन डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन ने किया।
अभियान के तहत इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर प्रथम के 101, आंगनबाड़ी केंद्र के 17, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर के 113 तथा आंगनबाड़ी केंद्र के 15 बच्चों समेत कुल 246 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने पीने के पानी को उबालकर पीने तथा घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने बताया कि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है, इसलिए जलभराव को तत्काल समाप्त करना जरूरी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शशी देवी, कालिन्द्री देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के सहयोगी एवं प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed