MD NEWS बहुआयामी समाचार

कानपुर नगर -शहर के वीआईपी और रिहायशी इलाकों में चल रहे कई स्पा सेंटरों पर अवैध गतिविधियों के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर आवास विकास स्थित Sunrise Unisex Spa का है, जहाँ मसाज की आड़ में गलत काम होने की शिकायतें सामने आ रही हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि जगदंबा मार्बल बिल्डिंग में चल रहे इस स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर सीक्रेट सर्विस दी जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया है कि यह सेंटर नियमों के विरुद्ध चल रहा है शिकायत में यह भी कहा गया है कि सेंटर के संचालक को कुछ लोगों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही। फिलहाल लोगों ने पुलिस कमिश्नर और रावतपुर थाना पुलिस से इस पूरे मामले की जांच कर अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed