महाआरती, भजन संध्या, रंगारंग प्रस्तुतियों एवं महाप्रसाद के साथ हुआ समापन

रिपोर्ट : आलोक मालपाणी

सहसवान/बदायूं : गणेश सेवार्थ मंडल मोहल्ला नयागंज सहसवान द्वारा आयोजित गणेशोत्सव के 10वें दिन गणेश पंडाल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद छोटे छोटे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन संध्या के दौरान भक्तिमय गीतों से पूरा पंडाल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणेश सेवार्थ मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। भक्तिमय वातावरण के बीच गणेशोत्सव का समापन हुआ।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed