मौसम विभाग के पूर्वानुमान और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

महराजगंज। जनपद में लगातार हो रही वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी कार्यालय से 25 सितंबर को जारी आदेश में इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं जनपद में लगातार हो रही वर्षा को ध्यान में रखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त/संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है।इसके साथ ही जिले के सभी प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

प्रशासन के इस निर्णय से बारिश के बीच विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जारी आदेश का अनुपालन सभी संबंधित संस्थानों के लिए आवश्यक है।

18 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed