हाथरस, 25 सितंबर। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन-2” अभियान के तहत हाथरस पुलिस ने थाना सिकन्द्राराऊ में मुकदमों में दाखिल 11 वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराई। नीलामी प्रक्रिया से ₹4,26,000 का राजस्व प्राप्त हुआ।पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर जनपद के थानों में मुकदमाती, लावारिस एवं एमवी एक्ट के तहत दाखिल/सीज वाहनों के शीघ्र निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ में दाखिल 11 वाहनों का उपसंभागीय परिवहन अधिकारी, हाथरस द्वारा मूल्यांकन कराया गया।इसके बाद उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम की निगरानी में 24 सितंबर 2026 को नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें हाथरस सहित अन्य जनपदों के कुल 36 ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया।नीलामी के दौरान विशाल इंटरप्राइजेज, अलीगढ़ की ओर से सर्वाधिक ₹4,26,000 की बोली लगाई गई, जिसके आधार पर नीलामी प्रक्रिया उनके पक्ष में पूर्ण की गई। प्राप्त धनराशि को नियमानुसार कोषागार में जमा कराया जाएगा।
रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

