हाथरस, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को पोक्सो अधिनियम-2012 के कड़े प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक करना है।इसी क्रम में शुक्रवार को सुरजोबाई कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम) निर्भय नारायण राय ने की। उन्होंने छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा कानून के तहत मिलने वाली सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।कार्यक्रम में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ऋतुराज सिंह ने भी छात्राओं को पोक्सो कानून एवं उससे जुड़े कानूनी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं विधि छात्र हर्ष गोयल, हर्षवर्द्धन द्विवेदी एवं टिंकू पहलावत ने भी जागरूकता संबंधी जानकारी साझा की।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शानू यादव, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed