हाथरस। सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज, हाथरस में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता एवं बौद्धिक क्षमता के विकास के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत करीब 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर के मार्गदर्शन तथा समन्वयक डॉ. दीपा ग्रोवर के संयोजन में हुआ।प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान महक अवस्थी, योगेश कुमार, मेघा शर्मा एवं ज्योति ने प्राप्त किया। संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान स्नेहा चौधरी, माधुरी, एकता, दिशा शर्मा, डोली एवं सलोनी यादव ने हासिल किया। वहीं संयुक्त रूप से तृतीय स्थान विधि शर्मा, अनुपम, हेमलता, नन्द किशोर, पलक, बबली, अंजली, बेबिनाज, जगवीर सिंह, हिमांशी गौतम, वर्षा पाठक, सुरभि उपाध्याय एवं दामिनी पाण्डेय ने प्राप्त किया।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ सामान्य जागरूकता, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विजेता विद्यार्थियों से अपनी उपलब्धि को आगे की शैक्षिक यात्रा के लिए प्रेरणा बनाने का आह्वान किया।समन्वयक डॉ. दीपा ग्रोवर ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्यक्रमीय अध्ययन के साथ ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी आवश्यक है।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति के सदस्यों, महाविद्यालय के प्रोफेसरों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता विद्यार्थियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसी शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

रिपोर्ट राजा पाठक

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *