हाथरस। थाना मुरसान पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया था। मामले में 24 सितंबर को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरसान में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। इसी क्रम में पुलिस ने नामजद आरोपी जितेन्द्र पुत्र मुन्नालाल उर्फ मन्नू, निवासी महामौनी, थाना मुरसान, जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना मुरसान में मु0अ0सं0 226/26, धारा 115(2)/131/333/352/351(3)/109(1) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में थाना मुरसान में धारा 411/414 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार गौतम मय टीम, थाना मुरसान शामिल रहे।

रिपोर्ट राजा पाठक

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *