हाथरस। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बरामदगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर भैरो मंदिर के पीछे सर्विस रोड, चौकी क्षेत्र मैंडू से आरोपी को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक पटेल पुत्र राजवीर पटेल, निवासी टाउनशिप आजमपुर, थाना रिफाइनरी, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन में मु0अ0सं0 293/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी बताया है, जिसमें मथुरा जनपद के सदर बाजार एवं सदर थाने में पूर्व में दर्ज विभिन्न मुकदमे शामिल हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा मय टीम, थाना हाथरस जंक्शन शामिल रहे।
रिपोर्ट राजा पाठक

