हाथरस। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदपा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को महमूदपुर ब्राह्मण जाने वाले बंबे के रास्ते से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार सिसोदिया पुत्र ज्वाला सिंह, निवासी ग्राम हसनपुर बारू, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना चंदपा में मु0अ0सं0 210/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार मय टीम, थाना चंदपा शामिल रहे।

रिपोर्ट राजा पाठक

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *