पवन कुमार लखीमपुर तहसील md न्यूज़
अब जिले की सभी तहसीलों में ऑपरेशन से डिलीवरी की सुविधा शुरू खीरी के धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन (ऑपरेशन) प्रसव कराया गया।अस्पताल में पहली बार ऑपरेशन से गूंजी किलकारी।धौरहरा की राम नगर लहाबड़ी निवासी जासमीन ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित।30 साल का इंतजार खत्म: पिछले तीन दशकों से धौरहरा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को जटिलता होने पर जिला अस्पताल या महंगे प्राइवेट नर्सिंग होम भागना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मुफ्त मिलेगी।

13 views
