रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़

बरेली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी बिथरी चैनपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 50 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और मुफ्त दवाइयां दी गईं और टिटनेस-डिप्थीरिया के टीके भी लगाए। सीएचसी की लेडी हेल्थ विजिटर सुमन लता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को पौष्टिक खाना खाने, समय पर दवाइयां लेने और नियमित रूप से जांच कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था में चार मुख्य प्रसव पूर्व जांचों से गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाती है।और किसी भी स्वास्थ्य समस्या का समय रहते पता लगाकर इलाज किया जा सकता है। शिविर में महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाली संभावित दिक्कतों और प्रसव पीड़ा शुरू होने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बारे में भी बताया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं से डॉक्टरों की सलाह मानने की अपील की। इस शिविर में बीपीएम शिवानी और एएनएम नीतू के साथ अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *