
गुमशुदा किशोरी की तलाश, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेधुरशाह, पोस्ट नियार निवासी प्रमोद कुमार की 17 वर्षीय पुत्री सन्नो कुमारी 11 जून 2026 को तड़के करीब चार बजे घर से लापता हो गई। परिजनों और पुलिस द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद किशोरी का अब तक पता नहीं चल सका है।
किशोरी की लंबाई करीब पांच फुट, रंग सांवला है। लापता होने के समय उसने ग्रे रंग के कपड़े पहन रखे थे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किशोरी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना चोलापुर के सीयूजी नंबर 9454404383 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। किशोरी की जानकारी के लिए अजगरा पुलिस चौकी के उप निरीक्षक चंद्रभूषण के मोबाइल नंबर 78398 56878 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखे जाने की बात पुलिस की ओर से कही गई है।
चोलापुर पुलिस की सक्रियता से लोगों में बढ़ा भरोसा
चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में संतोष देखने को मिल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही शिकायतों के निस्तारण और आमजन से समन्वय पर जोर दे रही है। पुलिस द्वारा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने से क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा क्षेत्र में नियमित निगरानी और जनसहयोग के माध्यम से पुलिसिंग को प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यही वजह है कि चोलापुर क्षेत्र के लोगों में पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। अब गुमशुदा किशोरी की तलाश में भी पुलिस द्वारा आमजन से सहयोग की अपील की गई है, ताकि किशोरी को जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।
