सेंट जॉन्स कॉलोनी में धूमधाम से मना गणेश उत्सव, भजन संध्या और भंडारे के साथ हुआ समापन


वाराणसी। सेंट जॉन्स कॉलोनी में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। दस दिनों तक लगातार गणेश जी की पूजा-अर्चना, आरती और भजन संध्या का आयोजन हुआ। अंतिम दिन भजन संध्या एवं भंडारे के साथ उत्सव का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि बनारस के अधिकांश घरों में गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। चारों ओर गणेश उत्सव की धूम रहती है और पूजा-अर्चना, भजन संध्या तथा प्रसाद वितरण जैसे आयोजन होते हैं। सेंट जॉन्स कॉलोनी के लोगों ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश उत्सव का आयोजन किया, जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का स्वागत रितेश कुमार, प्रदीप मिश्रा एवं कॉलोनीवासियों ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व लायन गवर्नर दीपक अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए गणेश जी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाता है और अब बनारस में भी यह आयोजन धीरे-धीरे व्यापक रूप ले रहा है।
आयोजन को सफल बनाने में धर्मेंद्र गोयल, शशांक अग्रवाल, डॉ. प्रदीप पांडे, डॉ. शोभनाथ सिंह, सुजीत केसरी, विभू रत्ना, डॉ. बीपी तिवारी, प्रदीप कुमार, राजेंद्र जायसवाल, रवि गुप्ता एवं मोहन रौनियार का विशेष योगदान रहा। समापन पर भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और प्रसाद का वितरण भी किया गया।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *