
30 सितंबर 2026
मुज़फ्फरनगर /चरथावल
मुज़फ्फरनगर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से चरथावल क्षेत्र में तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। शिव मंदिर चरथावल मार्ग, श्री अरविंद विद्या निकेतन विद्यालय तथा गांधी इण्टर कॉलेज में कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को जनहित में संचालित विभिन्न सरकारी, कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग के कलाकार अनुज त्यागी के नेतृत्व तथा संयोजक मनीष गर्ग की उपस्थिति में कलाकारों की टोली द्वारा किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ देशहित में किए गए एवं किए जा रहे कार्यों को अभिनय और संवाद के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम देखने के लिए तीनों स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटी। कलाकारों ने मनोरंजक एवं प्रभावी प्रस्तुति के जरिए योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
