रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब 18 अक्टूबर को रामपुर तशरीफ़ ला रहे हैं। शाम 5 बजे होने वाली जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं इसी सिलसिले में युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने रामपुर के अलग-अलग इलाकों में लोगों से मुलाकात कर उन्हें ओवैसी साहब की जनसभा में शिरकत करने का पैगाम दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बड़ी तादाद में पहुंचकर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब को सुनें और उनके ख़यालात से वाकिफ़ हों सलमान शाह ने कहा कि ओवैसी साहब की रामपुर आमद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए अहम मौक़ा है। उन्होंने कहा कि जनसभा में इलाके के अहम मसाइल, नौजवानों के मुस्तकबिल, तालीम, रोज़गार और अवाम से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात होगी उन्होंने कहा कि रामपुर की अवाम से हमारा रिश्ता सिर्फ़ सियासत तक महदूद नहीं, बल्कि उनके हक़ और बुनियादी मसाइल को आवाज़ देना भी हमारी ज़िम्मेदारी है।


सलमान शाह ने रामपुर की अवाम से अपील की कि 18 अक्टूबर को शाम 5 बजे बड़ी तादाद में जनसभा में पहुंचकर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब को सुनें और इस प्रोग्राम को कामयाब बनाएं इस मौके पर युवा जिला महासचिव जुनैद खान जिला महासचिव रफीक अहमद जिला महासचिव मोहम्मद आकिब युवा जिला संयुक्त सचिव मोहम्मद रिहान मोहम्मद वसीम रिज अहमद आदि मौजूद रहे

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *