रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कसौधन

महराजगंज। हेरा पब्लिक इंटर कॉलेज निचलौल में 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और उनके आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और सत्याग्रह के सिद्धांतों से परिचित कराया। विद्यार्थियों को बताया गया कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, समानता और स्वच्छता का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक फकरे आलम ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक फकरे आलम, राजकुमार यादव, देवेंद्र प्रताप, मनोज कुमार, चंदन पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed