फतेहाबाद। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान के नेतृत्व में आयोजित शिविर में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान कुल 14 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को सीएचसी की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर शाम 4:30 बजे तक चला।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदाता द्वारा दान की गई एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, डॉ. गणेश बघेल, डॉ. एदल सिंह राजपूत, समाजसेवी श्रीओम जादौन, मंडल अध्यक्ष देहात योगेश चौहान, विपुल लोहिया, अवकेश गोलस, डॉ. विनोद वर्मा, अवधेश जादौन, सीएचसी कर्मचारी विजय बहादुर वर्मा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed