फतेहाबाद। विकासखंड फतेहाबाद में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, आगरा की ओर से 36 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद राजकुमार चाहर एवं पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विभाग की ओर से लाभार्थियों को 15 बैटरी चालित साइकिल, 10 ट्राई साइकिल, पांच एमआर किट, पांच व्हीलचेयर और एक स्मार्ट छड़ी प्रदान की गई। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए संबंधित विभागों को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।

पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने भी अधिकारियों से दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजयलक्ष्मी, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed