एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार

फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। गांधी चौक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के संदेश को याद किया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव नीरज चक ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने लोगों से गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नीरज चक (प्रदेश सचिव), विवेक शर्मा, आर्यन गुप्ता, अरसद खान, जीतू सविता, प्रभात बघेल, विवेक सक्सैना, नासिर खान, रशिद खान, सूर्या झा और प्रभात चक सहित कई लोग मौजूद रहे।

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *