​कानपुर नगर में शादी और भंडारे का बहाना बनाकर टेंट कारोबारियों को चूना लगाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ठग चाचा-भतीजे की जोड़ी ने महज 5 किलोमीटर के दायरे में कई टेंट हाउस मालिकों को निशाना बनाते हुए करीब 9 लाख रुपये के सामान की ठगी को अंजाम दिया।

आरोपियों ने टेंट कारोबारियों का भरोसा जीतने के लिए थोड़ी सी पेशगी (एडवांस) रकम दी और शादी व भंडारे के नाम पर बड़े पैमाने पर बर्तन, भगोने, कढ़ाइयां, परातें और दरियां बुक कराईं। सामान डिलीवर होते ही शातिर उसे कबाड़ में बेचकर रफूचक्कर हो जाते थे।
टेंट कारोबारियों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी चाचा-भतीजे सुमित और अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में ठगी के कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *