हाथरस। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, जिला विकास अधिकारी सहित विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति के आदर्शों को याद किया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान दोनों महान विभूतियों के विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *