महिलाओं के सम्मान सिर्फ भाजपा में अध्यक्ष मोना शुक्ला बोलीं—भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला अधिकार और सम्मान, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस
फतेहपुर। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष मोना शुक्ला ने निर्वाचन के बाद फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।अपने संबोधन में मोना शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उस दौर में महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों को दबाने के प्रयास किए जाते थे। इसके विपरीत वर्तमान सरकार में मनचलों और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।महिलाओं के लिए योजनाओं का किया जिक्र मोना शुक्ला ने कहा कि सरकार की उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और महिलाओं के लिए संचालित अन्य योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा सहित सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।बोलीं—साधारण कार्यकर्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाना पार्टी का सम्मानअपने निर्वाचन पर मोना शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह एक साधारण कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने उन्हें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी देकर महिलाओं के हितों की आवाज को मजबूती देने का अवसर दिया है।उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए आवाज उठाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी। उनके जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

