रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख
MD NEWS बहुआयामी समाचार

रोटरी क्लब कानपुर एवं उन्नाव के क्लबों की पहल, रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
कानपुर। मानव सेवा और जीवन रक्षा के उद्देश्य से आज रोटरी क्लब ऑफ कानपुर एवं उन्नाव के विभिन्न रोटरी क्लबों के संयुक्त प्रयास से भार्गव स्ट्रेट में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों, रोट्रैक्टर्स एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान कुल 415 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनके जीवन की रक्षा करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के अध्यक्ष रोटेरियन गौरव तिवारी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी मां की सूनी गोद को भरने, किसी बहन को उसका भाई लौटाने, किसी बच्चे को उसके पिता का साया देने और किसी परिवार की खुशियां बचाने का संवेदनशील माध्यम है।
उन्होंने कहा, “जाना चाहते हो अगर किसी के दिल में, तो एक ही रास्ता है—वह है रक्तदान करके। दीजिए मौका अपने खून को किसी की रगों में बहने का, यही लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में जिंदा रहने का।”
उन्होंने आगे कहा कि रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं होता। यह केवल स्वस्थ व्यक्ति के स्वैच्छिक रक्तदान से ही जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सकता है। एक रक्तदान से तीन जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिल सकती है।
शिविर में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, रोट्रैक्टर्स और रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन की सफलता पर रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के अध्यक्ष गौरव तिवारी ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed